फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसतिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत बसरतिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। परिवार वालों ने युवक के हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के जलालपुर गांव निवासी सरंगी यादव का पुत्र आकाश यादव (20) सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकल गया। बेटे को बाहर निकलता देख मां रीता देवी ने रोका भी लेकिन जल्दी ही वापस लौटने की बात कह कर निकल गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे गए तो आकाश का शव देखा इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। आकाश के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे। वहीं शव रेलवे लाइन के किनारे कुछ दूरी पर था। रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे परिवारीजनों सहित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। हालांकि बताया कि आकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष बृजेशचंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी ट्रेन के धक्के से युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें