फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तालाब में उतराया मिला दो दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कसाब महाल से दो दिन पहले लापता युवक का शव रविवार की सुबह मानसरोवर तालाब में उतराया मिला। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक तालाब के समीप कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। इसका पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना अंतर्गत मानसरोवर तालाब के पास सोमवार की सुबह लोग टहल रहे थे। इसी बीच तालाब में शव उतराया दिखा। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद अलीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव तालाब से बाहर निकलवाया। शव की मिलने की सूचना पर कसाब महाल निवासी शाहिद शाह मौके पर पहुंचा और मृत युवक की पहचान जाहिद शाह (20) पुत्र जिलानी के रूप में की। शाहिद ने बताया मृतक उसका छोटा भाई था। बताया कि 20 मार्च को रात लगभग साढ़े आठ बजे जाहिद घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई थी लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। जाहिद अलमारी और बक्सा बनाने का कार्य करता था।
इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें