फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंदिर के चबूतरे के समीप मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर गांव में स्थित मंदिर के चबूतरे के समीप शनिवार की रात एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुलहीपुर गांव के तिराहे पर बने हनुमान जी के मंदिर के समीप (लगभग 65 वर्षीय) महिला को शनिवार को दोपहर से देर रात तक सोते हुए देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला मृत पाई गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। मुगलसराय थानाध्यक्ष गगनराज ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान महिला काफी समय से दुलहीपुर बाजार के आसपास घूमती रहती थी। कहीं मंदिर के चबूतरे या अन्य स्थान पर सो जाती थी। उसी महिला का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें