फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला परचून विक्रेता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ईटवा गांव में शुक्रवार को एक घर में पंखे से साड़ी के फंदे से परचून विक्रेता का शव मिला। परिजनों की सूचना पर सीओ राजेश कुमार राय और कोतवाल हरिनारायण पटेल मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी विजय कुमार गुप्ता (38) की शादी चंदौली क्षेत्र के कांटा विशुनपुरा गांव की सोनी देवी से हुई थी। आठ साल से विजय पत्नी के साथ ईटवा गांव में रहता था। घर में ही उसकी परचून की दुकान थी। बृहस्पतिवार को पत्नी सोनी अपनी बेटी आराधना के साथ रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए बिहार के मोहनिया गई थी। घर पर विजय बेटे गौरव के साथ था। शुक्रवार की दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे दुकान बंद करने के बाद विजय ने बेटे को पैसा देकर खाना लेने के लिए बाजार भेजा। बाजार लौटने के बाद गौरव ने घर का दरवाजा बंद पाया। वह पीछे के रास्ते से घर में घुसा तो देखा कि उसके पिता पंखे से साड़ी के फंदा सहारे लटक रहे हैं। उसने ब्लेड से साड़ी काटकर पिता को चौकी पर लेटा दिया। आनन-फानन में परिजन विजय को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल हरिनारायण पटेल ने घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि परचून विक्रेता ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। बतायाकि विजय की पत्नी बार-बार रोते हुए कह रही थी कि आए दिन शराब पीने को लेकर पति से उसका विवाद होता था। वह उससे शराब छोड़ने के लिए कई बार कह चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें