फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 21 Jan 2017 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जुलूस निकालते अधिवक्ता।
विज्ञापन
गत दिनों सैयदराजा में अधिवक्ता और उसके पुत्र की हुई हत्या में दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मुगलसराय बार एसोसिएशन मुगलसराय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान तहसीलदार को पत्रक सौंप चेतावनी दी कि यदि अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता  हड़ताल कर आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जमीन विवाद में बीेते 13 जनवरी को पंचदेउरा में अधिवक्ता और पूर्व बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह और उनके पुत्र हेंमत सिंह की उनके ही पट्टीदारों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अधिवक्ताओं में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी रही। अधिवक्ताओं के लामबंद होने के बाद एसपी दीपिका तिवारी ने 19 जनवरी तक अभियुक्तों को पकड़कर मामले से पर्दा उठाने का दावा किया था। अधिवक्ताओं के दबाब के चलते मामले के एक अभियुक्त विवेक सिंह को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन अभी भी हत्यारोपी संत सिंह और रजनीश सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के लचर रवैये के विरोध में मुगलसराय बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मुगलसराय तहसील कार्य बहिष्कार कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। पुलिस प्रशासन        को जमकर कोसा। इस दौरान स्वामीनाथ पाठक, मान सिंह, फिरोज अहमद, खालिद वकार आबिद, निजामुद्दीन, बिहारी        लाल यादव आदि अधिवक्ता  मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें