फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी जिले सबसे बड़ी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली/धानापुर। क्षेत्र के सिंहावल गांव में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से जिले की सबसे बड़ी गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यह दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस स्थाई गोशाला में 500 से अधिक पशुओं को रखने की क्षमता होगी।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं की समस्या को देखते हुए पशुपालन विभाग की ओर से धानापुर के सिंहावल गांव में जिले की सबसे बड़ी स्थाई गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के के कारण किसान परेशान हैं। गोशाला का करीब 11 प्रतिशत काम हो चुका है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण एवं श्रम सहकरी संघ को पहली किस्त के तौर पर आठ लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। छह दिसंबर 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नगर पंचायत चंदौली में भी 1.65 करोड़ की लागत से दूसरी बड़ी गोशाला का निर्माण कराने की योजना है। इसके लिए कांशीराम आवास पास एक बीघा जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें