फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भारत गौरव ट्रेन कराएगी चार ज्योतिर्लिंग और साईं बाबा के दर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर भारत गौरव ट्रेन के बारे में बताते आईआरसीटीसी के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव ट्रेन चार ज्योतिर्लिंग और साईं बाबा के दर्शन कराएगी। आठ दिन और नौ रात की यात्रा में एलोरा की गुफाओं को देखने का भी अवसर मिलेगा। इस यात्रा की शुरुआत एक सितंबर को रक्सौल से होगी। पीडीडीयू जंक्शन के सभागार में मंगलवार को भारत गौरव ट्रेन के बारे में आईआरसीटीसी के वरीय पर्यवेक्षक पर्यटन मनीष कुमार, पर्यटन सहायक संतोष कुमार और स्टेशन अधिकारी खालिद राशिद ने जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, नाशिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह ट्रेन शिरडी भी ले जाएगी, जहां यात्री साईं बाबा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, छत्रपति संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ एलोरा की गुफाओं का भी भ्रमण करने का मौका मिलेगा।
इस ट्रेन में रक्सौल के साथ सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पीडीडीयू जंक्शन, प्रयागराज छिवकी से सवार हो सकते हैं। आईआरसीटीसी ने पूरे पैकेज को तीन श्रेणी में बांटा है। इसके तहत इकॉनमी क्लास 18 हजार 160 रुपये का है। इसमें स्लीपर क्लास रेल यात्रा, नॉन एसी होटल में रुकने की व्यवस्था, ऑन बोर्ड और ऑफ बोर्ड शाकाहार भोजन, नॉन एसी वाहन से दर्शनीय स्थल भ्रमण की व्यवस्था है।
विज्ञापन

वहीं, स्टैंडर्ड क्लास में 32 हजार 550 रुपये प्रति व्यक्ति के पैकेज में थर्ड एसी रेल यात्रा, एसी होटल में ठहराव, एसी वाहन से दर्शनीय स्थल भ्रमण की व्यवस्था, कंफर्ट क्लास 39 हजार 425 रुपये की है। इसमें सेकंड क्लास रेल यात्रा, एसी होटल में ठहराव, एसी वाहनों से दर्शनीय स्थल के भ्रमण की व्यवस्था रहेगी। समूह में यात्रा करने वालों के लिए छूट की भी व्यवस्था है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इसकी बुकिंग की जा सकती है। वहीं, पटना स्थित कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें