फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजदरी-देवदरी जलप्रपात की निखरी छटा

विज्ञापन
राजदरी जलप्रपात से गिरता पानी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
राजदरी। तीन दिनों तक हुई तेज बारिश ने भले ही जिले में तबाही मचाई हो लेकिन राजदरी देवदरी जल प्रपात की छटा निखर गई है। पहाड़ी से गिरते पानी को देखने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को भी छूट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग राजदरी देवदरी पहुुंचे।
विज्ञापन

चकिया-नौगढ़ मार्ग के मध्य स्थित चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार की सीमा से 2 किमी पूर्व दिशा की ओर हरियाली के बीच स्थित जलप्रपात अपनी सुंदरता के कारण बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करने लगा है। बारिश के बाद यहां की सुदरता और बढ़ जाती है। इस समय पहाड़ी से पूरे वेग से पानी घाटी में गिर रहा है। रविवार को छूट्टी का दिन होने के कारण चकिया क्षेत्र के साथ-साथ पीडीडीयू नगर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और बिहार के सैलानियों की भीड़ रही।

वन्य जीव अभयारण्य घोषित होने के कारण आग जलाने, भोजन बनाने, हार्न बजाने आदि पर प्रतिबंध तो लगा दिया गया है । मौसम सुहाना होने होने से लोग यहां जलप्रपात का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश कुमार दुबे रेंजर चंद्रप्रभा अभयारण्य

राजदरी जलप्रपात से गिरता पानी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें