फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता, खूब लगे माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित मां काली मंदिर परिसर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार की रात देवी जागरण आयोजित हुआ। इसमें पूरी रात भक्त देवी गीतों पर झूमते रहे। इस दौरान माता के दरबार में भक्तों ने खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन

जागरण की शुरूआत देवी गीत गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने गणेश वंदना और मंगल भवन अमंगल हारी भजन सुनाकर किया। इसके बाद आलोक नादान, सुष्मिता पांडेय, धीरज तिवारी, पूजा पांडेय, खुशी सिंह किन्नर, साक्षी सिंह, विजय शर्मा राही, पुनीत जेटली पागल ने मां काली की स्तुति गीत सुनाकर भक्तों के दिलों में अपनी जगह बनाई। इसी तरह सुधीर संगम, आरती चौबे सहित अन्य कलाकारों ने देवी गीत गाकर माता रानी के चरणों में अपनी अपनी हाजिरी लगा कर सुर सरिता धाराओं में श्रोताओं को पिरोया।
कार्यक्रम के बीच-बीच में श्रोता भाव विभोर होकर माता रानी व हर हर महादेव का जयकारा लगाते रहे। इस मौके पर भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोनू किन्नर ने भी कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन भूप नरायन गुप्ता उर्फ बाबूल ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशु जायसवाल आशु ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें