फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: व्यासपुर के राहुल और डहिया की आकांक्षा सबसे तेज दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। परिषदीय विद्यालयों की नियामताबाद के ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को हरि विद्या मंदिर विद्यालय साहूपुरी के खेल मैदान पर हुई। 600 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में राहुल और बालिका वर्ग में आकांक्षा अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बीएसए प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत सिक्के के दो पहलू की तरह है। इसलिए कड़ी मेहनत के साथ प्रयास करना चाहिए। इस दौरान खो-खो, कबड्डी, दौड़, वॉलीबाल सहित जिमनास्ट की प्रतियोगिताएं हुईं। जूनियर स्तर 600 मीटर बालक वर्ग में राहुल व्यासपुर संकुल प्रथम व अंगद चौहान सहजौर संकुल द्वितीय, बालिका वर्ग आकांक्षा यादव डहिया संकुल प्रथम, शिवानी यादव सहजौर द्वितीय, बालक वर्ग 400 मीटर मे शनि आर्या भरछा संकुल व विकास भारती द्वितीय, बालिका वर्ग मे साधना पचोखर प्रथम, आयुषी डहिया द्वितीय रहे।
200 मीटर बालक वर्ग आयुष पासवान डहिया प्रथम व आशीष सोनकर व्यासपुर द्वितीय, बालिका वर्ग मे आकांक्षा सह जौर प्रथम व खुशी मलोखर द्वितीय,100 मीटर बालक सुनील भरछा प्रथम व अविनाश सह जौर द्वितीय ,प्राथमिक वर्ग 400 मीटर बालक वर्ग रितिक यादव प्रथम छितमपुर व शिवम पचोखर द्वितीय, बालिका वर्ग में सृष्टि साहनी मढिया प्रथम व दीक्षा शर्मा सहजौर,200 मीटर बालक वर्ग में शिवम पचोखर प्रथम व राज विश्वकर्मा छितमपुर द्वितीय,बालिका मे नीशु सहजौर व सृष्टि द्वितीय मढ़ीया,100 मिटर जूनियर में सुनील भरछा प्रथम व अविनाश सहजौर द्वितीय, बालिका वर्ग मे रोशनी पचोखर प्रथम व खुशी दहिया द्वितीय,50 मीटर प्राथमिक सूरज छितमपुर प्रथम व नीरज मलोखर द्वितीय, बालिका वर्ग मे सृष्टि प्रथम व दीक्षा शर्मा द्वितीय सहजौर, गोला फेंक जूनियर में आयान छितमपुर प्रथम व राहुल द्वितीय सहजौर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग मे नंदिनी प्रथम सहजौर व रितु छितमपुर द्वितीय,अविनाश सहजौर प्रथम व मोहित कठौड़ी द्वितीय आदि। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव, कटेसर द्वितीय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, संजय यादव, बलराम, विनोद कुमार सिंह, सुरेश यादव, विवेकानंद दुबे, उपेंद्र सिंह, सच्चिदानंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें