जनपद में जल्द ही सेना भर्ती रैली होगी। इसके लिए शुक्रवार को सेना के अधिकारी और सैयदराजा विधायक के पुत्र प्रशांत सिंह ने अवाजापुरपुर में शहीद कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय पहुंच कर मैदान का निरिक्षण किया। भर्ती अधिकारी कर्नल मनीष धवन ने बताया कि यह जगह सेना भर्ती के लिए उपयुक्त है। जल्द ही जिला प्रशासन के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर बैठक करके तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
पिछले वर्ष सैयदराजा विधायक मनोज सिंह के प्रयास के चलते अवाजापुर में कैप्टन शहीद कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय में सेना भर्ती में कुल 6 जिलों के युवाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिला। वर्षों बाद हुए इस भर्ती रैली से युवाओं में अत्यधिक उत्साह दिखा। इसी क्रम में शुक्रवार को सेना भर्ती बोर्ड वाराणसी के भर्ती अधिकारी कर्नल मनीष धवन और सहायक भर्ती अधिकारी राजेश यादव सैयदराजा विधायक के पुत्र प्रशांत सिंह के साथ महाविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचे और उसका निरिक्षण किया। कर्नल धवन ने बताया कि सेना भर्ती के लिए जगह पर्याप्त है। इसमें चंदौली के अलावा तीन से चार जनपदों के युवाओं की भी भर्ती होगी। जल्द ही जिला प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर बैठक करने के बाद तिथि घोषित किया जाएगा। वहीं दूरभाष पर विधायक मनोज सिंह ने बताया कि जनपद में सेना कि भर्ती होने से युवाओ को बेहतर अवसर भी रहेगा।