फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के 391 अभ्यर्थी हुए सफल

Thu, 17 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज में सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन बुधवार को चंदौली जिले के 6524 युवाओं को टोकन दिया गया।
विज्ञापन


जिसमें दौड़ के बाद 391 अभ्यर्थी  सफल घोषित किए गए। जिनको मेडिकल के लिए भेजा गया। दूसरे दिन तीन ट्रेडों क्लर्क, टेक्निकल और नर्सेज  सहायक के लिए परीक्षा हुई।

इस क्रम में 6524 युवाओं को मिले टोकन में क्लर्क के लिए  4360 अभ्यर्थियों में से 191 सफल हुए। इसी तरह  टेक्निकल के लिए 1554 अभ्यर्थियों में से 162 और नर्सेज सहायक के लिए 610  अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थी सफल हुए।
विज्ञापन


 सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के कर्नल विनीत प्रभात ने जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के माध्यम से बताया कि दो दिनों में चंदौली जिले के 17,324 अभ्यर्थियों में से 791 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे।


सैनिक भर्ती रैली में पिछले रिकार्ड ध्वस्त करते हुए इस बार 791 युवा विभिन्न ट्रेंडों मेें सफल हुए हैं। इससे पूर्व हुई भर्ती में 583 युवा ही सफल हुए थे। कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोकन स्थल पर युवाओं को कतारबद्ध खड़ा कराने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए थे।

टोकन वितरण के पश्चात लंबाई नापी के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।

दौड़ प्रक्रिया पास करने के पश्चात अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक विधि से पंजीकरण कराने के साथ-साथ सभी प्रतियोगिताएं पास करने में पूरी पारदर्शिता बरती गई। परीक्षा के दौरान पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।


कर्नल ने बताया कि गुरुवार 17 सितंबर को वाराणसी जिले के अभ्यर्थियों की जीडी ट्रेड मैन में और शुक्रवार 18 सितंबर को वाराणसी जिले के अभ्यर्थियों की सोल्जर क्लर्क, टेक्निकल और नर्सिंग सहायक की भर्ती ली जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर सभी प्रमाण पत्र और फोटो साथ लाने को कहा है।
इनसेट-
वाराणसी के अभ्यर्थियों को आज मौका
मुगलसराय। शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी  कालेज, आवाजापुर के परिसर में होने वाली रैली में गुरुवार को वाराणसी जनपद के युवाओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने वाहनों की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के लिए बस एवं ट्रक की भी व्यवस्था की गयी है। जो  प्रतिभागी भर्ती रैली में असफल होंगे, उन्हें भी उनके जनपद के सीमा तक भेजने की व्यवस्था की गयी है।

रैली स्थल  पर रहने, खाने, पीने की भी व्यवस्था की गयी है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए  व्यापक पुलिस और जनपद स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन


अधिकारियों  को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। कही भी  किसी भी कार्य अथवा व्यवस्था में अड़चन न आये, इसके लिए पैनी नजर भी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें