फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेनुवट और डाक बंगला रोड सील, किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाहर से आए संदिग्धों की जांच के बाद आ रही रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। शनिवार को सकलडीहा के तेनुवट और चंदौली के वार्ड नंबर पांच डाक बंगला रोड पर मरीज मिलने के बाद रविवार को दोनों जगह रास्ते को सील कर दिया गया। साथ ही लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है। इसमें 33 एक्टिव केस हैं और 35 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। चंदौली के वार्ड नंबर पांच डाक बंगला रोड को भी सील कर दिया गया। वहीं घरों में लोगों को रहने की सलाह दी गई है। साथ ही साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार तेनुवट गांव की महिला शनिवार की शाम को कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। रविवार को सुबह स्वास्थ्य टीम ने कोरोना पॉजिटिव सहित परिवार के 13 सदस्यों को अलग-अलग एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गये। इस बावत बीडीओ आशा देवी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव क्वारंटीन सेंटर में था ऐसे में गांव को हॉट स्पॉट नही बनाया गया। उसे सील कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
सकलडीहा। ब्लाक के सेवखर कला गांव में 14 जून को निजी साधन से पत्नी और अपने बच्चों संग मुंबई से लौटे युवक की रिपोर्ट 19 जून को पाजिटिव आई थी। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही युवक परिवार लेकर 18 जून को ही हरियाणा निकल गया। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने घर पहुंची तो पता चला कि वह कमाने चला गया। इस पर विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में परिवार वालों से संपर्क कर उसे वापस बुलाया गया और शनिवार की देर रात वाराणसी में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

लाकडाउन के बाद सेवखर कला का युवक परिवार संग 14 जून को एक निजी वाहन से अपने परिवार संग गांव में आया। वहां संदिग्ध पाए जाने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। 19 जून को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। जब रिपोर्ट पाजिटिव आई और स्वास्थ्य विभाग की टीम लेने सेवखर कला पहुंची तो पता चला कि युवक 18 जून को ही घर से नौकरी की तलाश में निकल चुका है। वह हरियाणा गया हुआ है। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। ऐसे में पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी गांव में न तो थर्मल स्क्रीनिंग हुई और न ही सैनिटाइजेशन कराया गया। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा का कहना है कि युवक बाहर चला गा था लेकिन उससे संपर्क कर बुला लिया गया है और कोविड-19 सेंटर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें