फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: वाराणसी टेंट सिटी के तर्ज पर राजदरी में बनेगा टेंट निवास, होटल और रिसॉर्ट, पर्यटन विभाग को आवेदन

Fri, 06 Jan 2023 02:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

कृषि प्रधान जनपद चंदौली के प्राकृतिक वादियों में बसे राजदरी-देवदरी जलप्रपात के साथ अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जिलाधिकारी ईशा दुहन पदभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रयासरत हैं। पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए व्यवसायियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जलप्रपात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गंगा घाट रेती पर बने टेंट सिटी के तर्ज पर चंदौली के राजदरी जलप्रपात के पास टेंट निवास बनाया जाएगा। टेंट निवास में निवेश के लिए पड़ाव के एक व्यवसायी ने पर्यटन विभाग को आवेदन किया है। इसके अलावा राजदरी में ही 30 करोड़ से रिसोर्ट और चकिया मेें 13 करोड़ से वेलनेस सेंटर बनेगा। कटेसर में 85 करोड़ से वाराणसी के फाइव स्टार होटल की तरह होटल के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को आवेदन मिल चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नवीन पर्यटन नीति के अनुसार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए 20 हजार करोड़ के निवेश और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

एक महीने में 125 करोड़ का निवेश

कृषि प्रधान जनपद चंदौली के प्राकृतिक वादियों में बसे राजदरी-देवदरी जलप्रपात के साथ अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जिलाधिकारी ईशा दुहन पदभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रयासरत हैं। पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए व्यवसायियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अच्छी खबर यह है कि व्यवसायी इसमें काफी रूचि ले रहे हैं और मात्र एक महीने में 125 करोड़ का निवेश हो चुका है।

विज्ञापन

सबसे खास यह है कि राजदरी जलप्रपात पर वाराणसी के टेंट सिटी के तरह अस्थायी मौसमी शिविर यानी टेंट निवास बनाया जाना है। इसके लिए चंदौली पड़ाव के एक व्यवसायी ने आवेदन भी कर दिया है। वहीं राजदरी में ही 30 करोड़ की लागत से रिसोर्ट, चकिया में 12 करोड़ से वेलनेस सेंटर और कटेसर में फाइव स्टार होटल की तरह 85 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को मिल चुका है। जल्द ही कार्य शुरू होगा और सैलानियों को इन सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें