इस पर लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मौके पर कंदवा और धीना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मूर्ति स्थापना को लेकर कोई प्रशासनिक आदेश न होने से पुलिस ने मूर्ति हटवाकर उस इलाके में ही रखवा दिया। इस पर मूर्ति स्थापित करने वाले लोग मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस का कहना है कि मूर्ति तोड़े जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।