फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दस किमी लंबा जाम

Sat, 21 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात 12 बजे अमड़ा गांव की पुलिया के पास बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया और इसी बीच बगल से गुजर रहा ट्रक भी खराब हो गया।
विज्ञापन


इससे असना से बरहनी तक दस किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह दस बजे समस्या दूर होने पर आवागमन शुरू हो सका।


 बिहार के डेहरी-आनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला अमड़ा गांव के समीप एकल पुलिया के पास टूट गया। बगल से निकलने का प्रयास कर रहा दूसरा ट्रक भी खराब हो गया।
विज्ञापन


 इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस कारण बरहनी से असना गांव तक करीब दस किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया। गुरुवार की रात 12 बजे से लगा जाम शुक्रवार की सुबह दस बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जाम के चलते लोगों और ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से चल रहा है।

35  करोड़ की     लागत से कार्यदायी संस्था गंगा सागर निर्माण कार्य करा रही है। अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
मार्ग पर अमड़ा से लेकर रेवसां
तक बड़े-बड़े गड्ढे हैं।

कई जगहों पर निर्माण सामग्री भी फैली हुई है, जिसके चलते सड़क काफी संकरी हो गई है। वाहन यहां फंस जाते हैं।
इसकी वजह से लोगों को
ेपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसका खामियाजा   ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और आए दिन वाहनों के फंसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें