फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमुखी प्रतिभा का करें विकास

Sat, 21 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास जरूरी है। 
विज्ञापन


ऐसा होगा तभी वे आदर्श नागरिक की भूमिका अदा कर सकेंगे।

उक्त विचार सिटी मांटेसरी कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रामसूरत ने व्यक्त किए।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों में मानवीय गुणों का समावेश जरूरी है।

प्रेम उत्सव की थीम पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ वंदना से किया।

इसके बाद डिस्को डांस, राजस्थानी नृत्य, मेक इन इंडिया, हास्य नाटक, डांडिया नृत्य, पंजाबी नृत्य, एक राधा एक मीरा, छठ गीत, चक दे इंडिया प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


अशोक बागी, कुंवर कलाधर, संजय सिंह, राजकुमार चौहान अतीउल्लाह, प्रधानाचार्य, अफरोज मौजूद रहे। संचालन सत्यदेव पाठक ने  किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें