फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोई गलत हरकत करे तो माता-पिता को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। कस्तूरबा गांधी विद्यालय वृंदावन और राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में शनिवार को छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
तहसील विधिक सेवा समिति नौगढ़ के पीएलवी रामचंद्र, गुरु चरण, गोरखनाथ, पूजा रानी और श्यामलाल ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की गलत हरकत या असहज व्यवहार होने पर चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी अन्य भरोसेमंद को इसकी जानकारी देनी चाहिए। पीएलवी रामचंद्र ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधों की गंभीरता और उनमें निर्धारित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से किसी भी समस्या की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें