चकिया /शिकारगंज । पिछले दिनों कई गांव बाढ़ प्रभावित हो गए थे। जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने प्रदेश सरकार से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए कहा। रविवार को तहसीलदार देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम ने क्षेत्र के आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।
राजस्व निरीक्षक गौतम मौर्य, कानूनगो नागेंद्र सिंह, लेखपाल आकाश मौर्या आदि ने क्षेत्र के करेमुआ भैसही घटमापुर में 260, पुरानाडीह में 100, गरला 20 व गोडी, इंद्रपुरवा व पटना बस्ती में 130 यानी कुल कुल 510 बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री दी गई।
क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें कृत संकल्पित हैं । तहसील प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित कर रहा है। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि राहत सामग्रियों को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए राजस्व कर्मियों निर्देशित किया गया है।