फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने की वादा खिलाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने की वादा खिलाफी
विज्ञापन

मांगों के पूरा होने तक क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारगंज। क्षेत्र के गढ़़वा ताजपुर में छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल के 13वें दिन मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल को आगे बढ़ाना प्रशासन की वादा खिलाफी की वजह से मजबूरी बन गई है। ये बातें क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर हुई सभा में भाकपा (माले) जिला सचिव अनिल पासवान ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर मांगों के समर्थन के उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब अधिकारी पीछे हट गए है। ऐसे में यह साफ इशारा है कि तहसील प्रशासन मसले को हल करना ही नहीं चाहता है। उन्होंने लड़ाई जारी रखने की बात कही। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की जिला काउंसिल सदस्य लल्लन देवी ने कहा कि गढ़वा के इस आंदोलन को किसानों के पूरे देश में चल रहे आंदोलन से जोड़ते हुए 22 दिसंबर को चकिया तहसील मुख्यालय पर गांधी पार्क में एपवा के बैनर तले धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। भूख हड़ताल के तेरहवें दिन भाकपा (माले) पार्टी सदस्य कामरेड मधु सूदन चौहान व उपदेश को अगले 24 घंटे के लिए शिव कुमार चौहान व प्रकाश चौहान ने माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। इस दौरान ममता चौहान, पूजा विश्वकर्मा, श्यामसुंदर चौहान, गुल्लू वनवासी, राम बचन राम, राजेंद्र वनवासी, श्यामसुंदर वनवासी, मल्लू वनवासी, कमलेश वनवासी रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- विजय विश्वकर्मा
बाइट -1326
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें