फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव में बने पंप कैनाल के समीप साथियों के साथ गंगा में नहा रहा किशोर रविवार को गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। नाविकों ने ग्रामीणों की सहायता से किशोर का शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दुलहीपुर निवासी नौशाद का पुत्र समीर हाशमी (13) अपने साथियों के साथ गंगा में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथी चीखने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुन घाट पर मौजूद नाविकों ने किशोर को बचाने का प्रयास किया और उसे गहरे पानी से किनारे ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही किशोर के परिजन घाट पर पहुंच गए और रोते-बिलखते शव को घर ले आए। मृत किशोर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि किशोर के डूबने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें