फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर स्थित लिफ्ट में सोमवार की दोपहर में लगभग बीस किशोर फंस गए। किशोर दस मिनट तक लिफ्ट का दरवाजा पीटते रहे। स्टेशन पर भी अफरातफरी की नौबत आ गई थी। रेलकर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाला। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

उड़ीसा के बालेश्वर से कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किशोर अयोध्या जा रहे थे। 72 छात्रों का दल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचा। अध्यापक के साथ अधिकांश छात्र फुटओवर ब्रिज पर चले गए। उनमें से 20 से छात्र लिफ्ट में घुस गए और नीचे उतरने लगे। लिफ्ट नीचे तो उतर तो गई लेकिन उसका दरवाजा नहीं खुला। लिफ्ट के भीतर से छात्र दरवाजा पीटने लगे और बाहर खड़े उनके साथी शोर मचाने लगे। यात्रियों की भी भीड़ जुट गई। आरपीएफ और जीआरपीकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाेगों को वहां से हटाया। सीएसजी एनके मिश्र ने कर्मचारियों को बुलवाकर दरवाजा खुलवाया। उसके बाद अध्यापक और छात्र वाराणसी रवाना हो गए। रेलवे के अधिकारियों का कहा है कि भारत ज्यादा होने के कारण लिफ्ट धंस गई थी और दरवाजा नहीं खुल रहा था। दस मिनट में ही दरवाजा खोलकर छात्रों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें