चहनिया। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में मथेला स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम कबड्डी प्रतियोगिता में गौराकला की टीम 27 प्वाइंट बनाकर फाइनल में विजेता रही । वहीं सारनाथ वाराणसी की टीम 25 प्वाइंट बनाकर उपविजेता रही । कमेटी की ओर से विजेता टीम को 11 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 5100 रुपये नगद पुरस्कार दिया। इसके अलावा कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भारत में खेलो की परम्परा वर्षों से चली आ रही है । खेल केवल खेल नहीं है, इसमे युवाओं का भविष्य भी निर्भर करता है । आज ऐसे कई युवा है जो खेल के माध्यम से भी नौकरी प्राप्त कर अच्छा जीवन यापन कर रहे है। विशिष्ट अतिथि अपना दल की उपाध्यक्ष सरिता चौरसिया ने कहा कि कमेटी द्वारा 12 वर्षों से खेलो की परंपरा चली आ रही है, जो युवाओं को एक नयी पहचान देती है । कहा कि लगन से खेलने वाले ही आगे जाते है । इस दौरान राजेश चौरसिया, सुभाष चौरसिया, संतोष पांडेय, दिनेश , सीताराम, अंकित कुमार, गोलू, जोगी, अरबिंद कुशवाहा, संतोष प्रजापति, मनीष, उमेश, अमित आदि लोग उपस्थित थे । आभार जियुत चौरसिया ने किया ।