Chandauli News: चंदौली जिले में चोरों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। चोर गांव में चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान खेत में किशोर चोरों से भिड़ गया।
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रात के 2:00 बजे के करीब चोरों ने 15 वर्षीय किशोर मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। चोर गांव में चोरी करके भाग रहे थे, इसी दौरान खेत में खड़ा सोनू उनसे भिड़ गया। इस पर चोरों ने उसको गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद दुधारी गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, मोनू की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है।