फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी और जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर चोरों ने एक मकान को खंगाल दिया। घर में घुसे चोरों अलमारी और बक्से के ताले तोड़ दिए। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात और 42 हजार रुपये नकद समेट ले गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उसरी गांव के जितेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि दोपहर करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, 42 हजार रुपये नकद समेट ले गए। कुछ देर बाद परिवार के लोग घर लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। दिनदहाड़े चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें