फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने वाले बाबा पर किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगा है। किशोरी के नाना की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दरेहू गांव निवासी कथित बाबा प्रेमानंद कई दिनों से गांव की बस्तियों में घूमकर झाड़-फूंक करता था। वह एक परिवार में भी झाड़-फूंक के लिए आता था। आरोप है कि बुधवार को उसने घर में परिजनों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर किशोरी के साथ छेड़खानी की।
पीड़िता के नाना ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने किशोरी के साथ गलत व्यवहार किया। तहरीर में झाड़-फूंक के नाम पर बकरा, मुर्गा और गाय की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रेमानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें