फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
धरना देते शिक्षणेतर कर्मचारी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना दिया। अंत में मांगोें से संबंधित ज्ञापन डीआईओएस डा. मालती राय को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों  की मांगों के प्रति नकारात्मक रवैया अपना रही है। इसके विरोध में संगठन ने  एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। कहा कि अवकाश नकदीकरण, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राज्य कर्मियों की  भांति न्यूनतम पेंशन, लिपिकीय संवर्ग का राज्य कर्मचारियों की तरह तीन चरणों में वेतन पुनर्गठन किया जाए। साथ ही वित्तविहीन विद्यालय के  शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनायी जाय।
कर्मियों  ने चेताया कि यदि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो वे नौ अगस्त को लखनऊ कार्यालय पर धरना व भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। नौ अगस्त को सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंका जाएगा। इस दौरान हरिहर पांडेय, दिलीप सिंह, दीपक सिंह, विजय कुमार सिंह,  विजय प्रताप सिंह, विभूति सिंह, अभय श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र सिंह,  सारनाथ पांडेय, गोविंद श्रीवास्तव, रमाशंकर राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता  शशिप्रकाश सिंह व संचालन सतीश कुमार सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें