फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं

Sat, 06 Aug 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
निरीक्षण करते जिलाधिकारी कुमार प्रशांत।
विज्ञापन
वार्डों में व्याप्त समस्याओं को चौपाल के माध्यम से हल करने के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी  कुमार प्रशांत ने अलीनगर क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में चौपाल लगाकर वार्ड संख्या छह और 13 के लोगों की समस्याएं सुनीं। दोनों वार्डों में जलजमाव की समस्याएं है। वहीं वार्ड संख्या छह में पेयजल आपूर्ति की समस्या है। दो घंटे तक समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने सभी को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और रवाना            हो गए।  
विज्ञापन

वार्ड संख्या छह और 13 तेरह में व्याप्त समस्याओं के निपटारे के लिए जिलाधिकारी चंदौली शुक्रवार को  दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अलीनगर स्थित एक निजी विद्यालय में पहुंचे। जहां मौजूद दोनों वार्डो के सभासद प्रतिनिधि व जनता ने डीएम के समक्ष समस्याएं रखी। इस दौरान वार्ड संख्या छह में सबसे प्रमुख समस्या  पेय जलापूर्ति रही। लोगों ने बताया कि उन्हें नियामताबाद ब्लाक कार्यालय में बने वाटर टैंक से पीने के लिए पानी मिलता है लेकिन साफ सफाई के अभाव में पानी में इतनी बदबू रहती है कि वह पीने योग्य नहीं होता। बताया कि कभी-कभी पानी में कीड़े साफ तैरते हुए दिखाई देते हैं। कहा कि इसकी कई बार शिकायत की गयी लेकिन कभी भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। वार्ड संख्या तेेरह के लोगों ने बताया कि डूडा के तहत लगभग पांच वर्ष में सड़क बननी थी, लेकिन ठेकेदार बीच में ही कार्य छोड़कर भाग गया। जिससे के चलते आज तक सड़क अधूरी पड़ी हुई है। वहीं जलजमाव की समस्या दोनों वार्ड के लोगों को हमेशा परेशान करती है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी लग जाता है और इससे कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। डीएम ने वहां मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निदान किया जायेगा। इस दौरान एसडीएम सतेन्द्र सिंह, ईओ राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन ऐश्वर्य सिंह रघुवंशी, क्यामुद्दीन, राजाराम सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें