फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाॅस्टल से बच्चों को टहलाने ले गए थे शिक्षक, पिकअप ने मासूम को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। केशवपुर स्थित एक निजी विद्यालय के हाॅस्टल में रह रहे छात्रों को सुबह टहलाने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने आठ साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हास्टल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सेवखर कला गांव निवासी राजेश शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र युवराज शर्मा केशवपुर के एक निजी विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। स्कूल में आवासीय होने के चलते युवराज हाॅस्टल में ही रहकर पढ़ता था। स्कूल के वार्डन बुधवार की सुबह लगभग 15 छात्रों को कुछमन-इब्राहिमपुर मार्ग पर सुबह 5 बजे टहला रहे थे। इसी दौरान कुछमन से चंदौली की तरफ जा रहे गोवंश लदे पिकअप की चपेट में आने से युवराज शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विद्यालय पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और स्कूल प्रबंधक से भी नोकझोंक करने लगे। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से समझाकर लोगों को शांत कराया। पिता राजेश शर्मा, माता शांति देवी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। सीओ राजेश राय ने बताया कि दुर्घटना में बच्चे की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें