उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले माध्यमिक शिक्षकों ने चार
सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना
दिया। अपने हक में आवाज बुलंद करने के बाद ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि परिषदीय
परीक्षा के मूल्यांकन बहिष्कार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री से हुई
वार्ता में सीएम ने पांच बिंदुओं पर अपनी सहमति दी थी।
इसमें पारिश्रमिक
वृद्धि, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय और सीटीएलटी की समस्या का निराकरण
शामिल था। यही नहीं तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण मंत्रिमंडल की अगली
बैठक में करने का निर्णय हुआ।
लेकिन इस दिशा में प्रदेेश सरकार की ओर से
सकारात्मक पहल नहीं हुई। संत सेवक सिंह और रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को
जो कुछ भी मिला है, संघर्ष की बदौलत ही मिला है।
इस अवसर पर रमेश सिंह,
ज्वाला प्रसाद, संतसेवक, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मंगला सिंह, रविंद्र
सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामानंद यादव और संचालन वीरेंद्र कुमार
सिंह ने किया।