बबुरी। लोक विद्यार्थी शिक्षक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह मौर्य के नेतृत्व में डीएम ईशा दुहन से मिला। डीएम को ज्ञापन सौंप कर स्कूल प्रबंधकों की समस्याएं सुनाई। इस दौरान शिक्षा के अधिकार के तहत तीन वर्षों का शुल्क प्रतिपूर्ति जल्द दिलाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह मौर्य ने कहा कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत छात्रों का प्रवेश दिया गया है। उनकी शुल्क प्रतिपूर्ति तीन वर्षों से नहीं मिली है। प्रदेश सचिव शहनवाज खान ने बताया कि पूर्व में भी मान्यता को लेकर संगठन के माध्यम से रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराया गया था। ज्ञापन सौंपने वालों में विष्णु विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरी, अंजनी कुमार चौबे, वसीम खान, गुरुचरण चौहान, पंकज यादव, जैनेंद्र शर्मा, मुरारी प्रसाद आदि प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।