चकिया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार ला सकते हैं शिक्षक। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने यह बात कही। लोक सेवा आयोग की ओर से स्थानीय आदित्य नरायन राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हुई।
प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रामचंद्र शुक्ला ने विभागीय संरचना के संबंध में शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका पर भी जानकारी दी। डायट प्रवक्ता जयंत कुमार सिंह ने शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के उपायों पर प्रशिक्षु शिक्षकों को जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. बैजनाथ पांडेय, डॉ. नागेंद्र कुमार, प्रवक्ता उषा ने विचार प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण में अरविंद कुमार त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. हेमंत यादव ,सुगंधा राम, लालचंद रहे। अतिथियों का स्वागत राजकीय हाई स्कूल गायघाट के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने और संचालन अनिल कुमार व राकोश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।