फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने की थी शिक्षक की हत्या

Wed, 11 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में गत 24 जनवरी को हुई शिक्षक लियाकत अली की हत्या उसके ही भतीजे ने अपने एक साथी के सहयोग से की थी।
विज्ञापन


हत्यारोपी कासिम व उसके साथी कादिर की मंगलवार की दोपहर दुलहीपुर में गिरफ्तारी के बाद एसपी मुनिराज जी ने कोतवाली में इसका खुलासा किया। उन्होंने हत्या की वजह मृतक शिक्षक की पत्नी से हत्यारोपी के अवैध संबंध को बताया।


उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मृत शिक्षक के घरवालों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच पड़ताल शुरू की।

इस दौरान मृतक की पत्नी और उसके भतीजे के बीच अधिक बातचीत होने पर पुलिस का शक बढ़ा। इसी आधार पर पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया और भतीजे की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने दोस्त के साथ दुलहीपुर बाजार में मौजूद है। पुलिस ने घेरेबंदी करके हत्यारोपी कासिम व उसके साथी कादिर को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी कासिम ने अपने चाचा लियाकत अली की हत्या तमंचे से करने की बात स्वीकार की। इस घटना को अंजाम देने में लेढु़वा गांव निवासी कादिर ने उसका सहयोग किया था।

आरोपी ने बताया कि अवैध संबंध की जानकारी के बाद उसके चाचा लियाकत उसके पिता पर उसे घर से दूर भेजने का अक्सर दबाव बनाते थे। इसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से एक बाइक व एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम में शामिल मुगलसराय कोतवाल विनोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जलीलपुर राजेश चौबे व औद्योगिक नगर प्रभारी राणा प्रताप यादव को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें