फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज आंधी से टांडा-कैथी पीपा पुल हुआ टेढ़ा, एक घंटे तक थमा रहा आवागमन; टला बड़ा हादसा

Mon, 04 May 2026 07:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में टांडा- कैथी पीपा पुल आंधी से टेढ़ा हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन आवागमन बंद कर दिया गया। हालांकि इस दौरान भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर वाहन लेकर पुल पर जाते दिखे। 
विज्ञापन
पीपा पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और गंगा की लहरों के उफान के कारण टांडा-कैथी पीपा पुल टेढ़ा हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से घाट दरोगा ने तत्काल पुल पर आवागमन रोक दिया, जिससे करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


सावधानी से टला बड़ा हादसा 
सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के कारण गंगा में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे लोहे के पीपे पानी में उछलने लगे और पुल का  हिस्सा टेड़ा हो गया। खतरे को भांपते हुए घाट दरोगा दीना सिंह ने कर्मचारियों की मदद से पुल के दोनों छोरों पर रस्सी बांधकर आवागमन बंद करा दिया। हवा का दबाव इतना अधिक था कि पुल के टूटने और बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

मनाही के बावजूद जोखिम उठाते दिखे राहगीर 
पुल बंद होने के कारण चार पहिया वाहन सवार तो वापस लौट गए या इंतजार करने लगे, लेकिन हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी होते ही दो पहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर पुल पार करने की कोशिश करने लगे। कर्मचारियों के मना करने के बावजूद कई राहगीर उछलते हुए पीपों के बीच से रास्ता पार करते दिखे।
विज्ञापन

 
एक घंटे बाद बहाल हुई सेवा 
शाम 4:00 बजे आंधी थमने के बाद घाट दरोगा ने तत्काल कर्मचारियों को काम पर लगाया। रस्सियों को कसकर पुल को सीधा किया गया और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें