फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Mon, 19 Jan 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को नगर स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें ग्रामीण इलाकों से आईं युवतियों ने अतिथियों को लजीज व्यंजन परोसकर उनका दिल जीत लिया। इस दौरान बेहतर व्यंजन बनाने वाली युवतियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य साधना सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीण इलाके की युवतियों ने व्यंजन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है। युवाओं को अपने अंदर मौजूद हुनर को पहचानकर उसे निखारना चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में तमाम ऐसी प्रतिभाएं छिपी हैं, जिनकी प्रतिभा को पहचान की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि युवाओं को अपना हुनर ऐसे अवसर पर जरूर प्रदर्शित करना चाहिए। इससे उनका खुद का आत्म विश्वास मजबूत होता है। डा. आनंद गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आई युवतियों ने प्रतियोगिता में लजीज व्यंजन बनाकर यह साबित किया कि ये किसी भी मामले में शहर की युवतियोें से कमतर नहीं हैं।

 इस दौरान कुल 21 स्टाल लगाए गए थे, जिसमें प्रमुख रूप से गाजर, लौकी व आलू का हलवा, गोलगप्पा, खोवा की खीर, चना मसाला, खीर सेवई आदि शामिल रहे। सभी अतिथियों ने युवतियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को चखा और लजीज व्यंजन बनाने वाली युवतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुनक्का मौर्या, लकी अग्रहरि, आरती गुप्ता, अनिल कुमार, दीपक जायसवाल, चंद्रशेखर राय आदि उपस्थित रहे। संचालन रामचंद्र मौर्या ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें