चतुर्भुजपुर स्थित जेबी कराते क्लब के तत्वावधान में रविवार को प्रशिक्षित
बच्चों का ग्रेडिंग टेस्ट लिया गया। जिसमें चयनित बच्चे नैनीताल में आयोजित
होने वाले नार्थ इंडिया टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
क्यूकशिन कराते
फाउनडेंशन आफ इंडिया से संबद्ध जेबी कराते क्लब में बच्चों को सुरक्षा के
क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्था के निदेशक सुनील सिंंह ने बताया कि 2004 से ही जनपद के बच्चों को
ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें प्रत्येक चार माह पर बच्चों को दी गई
ट्रेनिंग की ग्रेडिंग की जाती है। रविवार को चेयरमैन सेंसुई बंसत सिंह की
उपस्थिति में 80 बच्चों की ग्रडिंग ली गई।