फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश और निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने के लिए उठाएं प्रभावी कदम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र पटनवा के प्राथमिक विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम पीडीडीयू नगर को निर्देश दिया है। उन्होंने कटरिया अंडरपास के निकट हाईवे से सर्विस रोड पर जाने के लिए पीडब्ल्यूडी और एनएचआई को संयुक्त रूप से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने दोनों विभागों को आगाह किया है कि इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निवेश और निर्यात संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र पटनवा प्राथमिक विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग उठी। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम पीडीडीयू नगर से बात कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कटरिया अंडरपास के निकट हाईवे से सर्विस रोड पर जाने के लिए निकास मार्ग बनवाने की मांग के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी एवं एनएचआई के अधिकारियों को संयुक्त रूप से भ्रमण कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो में बिजली के लटक रहे तार को ऊपर किए जाने की मांग उठी। इस पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता की ओर से बताया गया कि चार स्थानों पर तार ऊपर कर दिए गए हैं और सात स्थानों पर काम बाकी है। वहां भी जल्दी ही तार ऊपर करा दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत निवेश मित्र पोर्टल पर आने आवेदन पत्रों को किसी भी दशा में लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा निवेश और निर्यात संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने की भी हिदायत दी। ताकि जिले में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिले। उन्होंने अधिकारियों को उद्यमियों की हर संभव मदद करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ आर जगत साईं, जिला उद्योग अधिकारी सिद्धार्थ यादव, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष डीएस मिश्रा, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, अधिशासी अभियंता विद्युत समेत अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें