फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संस्कृत बोर्ड की उत्तर मध्यमा में सौम्या कुमारी जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। इसमें उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) में श्री संपूर्णानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभूपुर की छात्रा सौम्या कुमारी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। उनरी इस उपलब्धि पर विद्यालय के साथ ही परिवार वालों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कूड़ा गांव निवासी रामजी सिंह और सरिता देवी की सबसे बड़ी बेटी सौम्या श्री संपूर्णानंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रभूपुर की छात्रा रहीं। बुधवार को जारी परीक्षा परिणाम में सौम्या को 901 अंक मिले हैं। इस तरह उन्होंने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। सौम्या से छोटे दो भाई हैं, जो अभी पढ़ रहे हैं। सौम्या की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य अजय श्याम त्रिपाठी ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कूड़ा गांव में सौम्या के माता-पिता ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें