फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में 497 जगह स्थापित हुए ताजिये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मोहर्रम की नौवीं तारीख पर शनिवार को ताजिया चौक पर रख दिए गए। अबकी बार जिले में कुल 497 स्थानों के ताजियेदार ताजिये को कर्बला में रविवार को दफन करेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने सभी थाना प्रभारियों को कर्बला तक जाने वाले रास्तों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि ताजिये के जुलूस को कर्बला तक पहुंचने में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। वहीं विवाद की स्थिति में शांति बनाए रखने के लिए जिले में पीएसी व अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेंगी।
जिले में कुल 497 स्थानों पर शनिवार को ताजियादारों की तरफ से ताजिया चौक पर स्थापित की गई हैं। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा ताजिया मुगलसराय क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा चंदौली कोतवाली क्षेत्र में 22 , सैयदराजा थाना क्षेत्र में 43, अलीनगर में 42, मुगलसराय में 122, सकलडीहा में 29, धानापुर में 30, धीना थाना क्षेत्र में 20, बलुआ में 35, कंदवा थाना क्षेत्र में 11 ताजिया स्थापित किए गए हैं। इसी तरह से चकिया कोतवाली क्षेत्र में 44, बबुरी क्षेत्र में 38, शहाबगंज थाना क्षेत्र में 25, इलिया में तीन, नौगढ़ मं चार एवं चकरघट्टा थाना क्षेत्र के 29 स्थानों पर ताजिया स्थापित की गई हैं। इन सभी स्थानों से रविवार को मोहर्रम की 10वीं तारीख को ताजिया जुलूस कर्बला के लिए रवाना होंगे। पुरानी परंपरा के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोग ताजिया जुलूस में लकड़ी खेलते हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह के कारनामे दिखाते हैं। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस दौरान ताजियादार कर्बला पहुंचकर ताजिये को दफन करते हैं। उधर, पुलिस ताजिया जुलूस के साथ साए की तरह मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी तरह के विवाद को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें