फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल-बोल मुहम्मदी के बीच ताजिए दफन

Sun, 25 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बोल-बोल मुहम्मदी, या हुसैन की सदा बुलंद करते लोगों ने यौमे आशूरा (दसवीं मुहर्रम) शनिवार को ताजिए कर्बला में दफन किए। इस दौरान मातम और नौहाख्वानी से माहौल गमगीन हो हो गया। जुलूस के दौरान युवाओं ने फनसिपहगिरी में जमकर युद्ध कला का प्रदर्शन किया। इमाम चौक से उठी ताजिया क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कर्बला पहुंचे। यहां उन्हें ठंडा किया गया। जुलूस के रास्ते में जगह जगह चिकित्सकीय शिविर कैंप के साथ ही सबील भी लगाई गई थी।
विज्ञापन


चंदौली में मातम का पर्व मोहर्रम शनिवार को जनपद में परम्परागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान ‘या हुसैन, या हुसैन’ की दर्दभरी सदाओं से शहरी व ग्रामीण इलाके देर शाम तक गूंजते रहे। नगर में जहां अलग-अलग अखाड़ों का जुलूस निकला। वहीं ग्रामीण इलाकों में इमाम चौक से ताजियों को उठाकर कर्बला में ठंडा किया गया।

किदवई नगर से खलील खलिफा व बाबर अली के संयुक्त नेतृत्व में निकले जुलूस में युवाआें ने फनसिपहगिरी के तहत शस्त्रों का प्रदर्शन किया।  जुलूस गंगा रोड से होते हुए बाजार का भ्रमण कर गांधीनगर स्थित चांदनी मार्केट पहुंचा। दूसरी ओर पुरानी बाजार के अखाड़े की ओर से अनीस खलिफा के नेतृत्व में भी जुलूस निकाला गया। लोगोें की भीड़ शस्त्रों का प्रदर्शन देखने के लिए उमड़ पड़ा। क्षेत्र में लोगों के बीच खिचड़ा का वितरण भी किया गया। इसके अलावा कांटा, मद्धूपुर, डिग्घी, कोरी, बनौली खुर्द, जगदीश सराय, नसीरपुर आदि गांवों में ताजिए कर्बाला ले जाकर ठंडा किया गया।
विज्ञापन


वार्ड नं0 15 स्थित डा. एस0ए0 मुजफ्फर के इमाम बाडे़ से ताजिया और अलम का जुलूस निकाला गया। बिछियां स्थित कर्बला में ताजिए दफन किए गए। सिकंदरपुर से आई अंजुमन अब्बासिया ने नौहा मातम किया। बनारस से आये मौलाना बदरूल हसन ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि कर्बला इंसानियत को बचाने की सबसे बडी कोशिश का नाम है।
जिले में मुहर्रम की नौवी तारीख शुक्रवार को 366 इमाम चौकों पर ताजियों को रखा गया था। यौमे आशूरा यानी दसवीं मुहर्रम पर शनिवार को दोपहर में दो बजे इमाम चौकों से ताजिये उठाए गए। जो जुलूस के साथ कर्बला पहुंच कर दफन हुए। नगर के मुस्लिम महाल, कसाब महाल, शाहकुटी,  काली महाल, गल्ला मंडी, नई बस्ती, लोको कालोनी, डीजल कालोनी, इस्लामपुर, सिकटिया, प्लांट डिपो से ताजिया का जुलूस निकाला गया जिसे अलीनगर स्थित कर्बला में ठंडा किया गया। यंग लायर्स सोयाइटी के तत्वावधान मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए नगर के जीटी रोड पर मेडिकल कैंप लगया गया।

धानापुर के धरांव, करीं, कवई पहाड़पुर, सहित विभिन्न गांवों में 30 इमाम चौक पर ताजिये बैठाए गए। दुलहीपुर : महाबलपुर, सतपोखरी,  भिसौड़ी, मलोखर, शकूर का भट्ठा, कूंडा कला, शकूराबाद, करवत से निकले ताजिए दुलहीपुर स्थित कर्बला में ठंडे किए गए।

पड़ाव : क्षेत्र के जलीलपुर, चौरहट, मढ़िया, बहादुरपुर, सेमरा, कटेसर आदि गांवों से करीब 50 ताजिया निकाले जिन्हें मढ़िया गांव स्थित कर्बला में ठंडा किया गया। जुलूस के मद्देनजर जीटी रोड पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जगह जगह शिविर लगाया गया, जहां मातम करने वालों को चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ शर्बत आदि पिलाया गया।
सकलडीहा : कस्बा सहित क्षेत्र के 29 स्थानों से ताजिया देर शाम कर्बला में ठंडे किए गए। 

चकिया : नगर में शनिवार को तीसरे पहर ताजिए इमाम चौको से उठाए गए।  जिन्हें राजकीय इंटर कालेज के पीेछे स्थित कर्बला में ठंडा किया गया। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर, सैदूपुर, बेलावर, मुजफ्फरपुर, भीषमपुर सहित तमाम गांवो में ताजिए के जुलूस निकाले गए।

शिकारगंज : क्षेत्र के नेवाजगंज, करवंदिया, अलीपुर भगड़ा, शिकारगंज में ताजिए का जुलूस निकाला गया। । शहाबगंज : क्षेत्र के ताजिए कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप कर्बला में नम आखों से दफन किए गए। क्षेत्र के एकौना, अमरसीपुर, शहाबगंज, मुरकौल, तकियापर, सेमरा, डुमरी आदि गांवों में ताजिया रखा गया था।  इस दौरान थाना प्रभारी नागेश मिश्रा हमराहियों संग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें