पटरी से उतरी वाराणसी-सियालदह अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर प्लांटडिपो से आगे पोल संख्या 758/2 वाराणसी लाइन पर रविवार को दोपहर में एक बजे ट्रैक्टर फंस गया। इससे डाउन लाइन पर आवागमन बाधित हो गई। कंट्रोल की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस दौरान चालक फरार हो गया।
प्लांटडिपो रेलवे कालोनी से एक ट्रैक्टर गांव की ओर जा रहा था। रेलवे लाइन पार करते समय दोपहर एक बजे अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया रेलवे ट्रैक में जाकर फंस गया। चालक काफी देर तक फंसा पहिया निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। देखते-देखते वहां लोगों की काफी भीड़ लग गयी ।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना रेल अधिकारी को दे दिया। तभी डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी आकर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के रुकते ही तत्काल कंट्रोल ने इसकी सूचना आरपीएफ व अधिकारियों को दिया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआई बाल गंगाधर व एएसआई राजेश चंद्र अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रैक को खाली कराकर ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गए।