फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान से हो सकती है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसके साथ धूम्रपान नहीं करने का शपथ लिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदयाघात जैसी गंभीर बीमारी होती है। मुुंह में छाला होना, मुंह या गाल में गांठ होना, पूरा मुंह न खुल पाना, मुंह से खून आना ये सब मुंह के कैंसर के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। डॉ. अमृता राठौर ने कहा कि तंबाकू खाने वाले लोगों में अल्सर जैसी बीमारी होती है। इसकी अनदेखी करने से कैंसर जैसी भयावह बीमारी हो जाती है। अंत में मौजूद लोगों ने धूम्रपान का सेवन न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. आरएन यादव, डा. राजू पटेल, बीपीएम अरविंद यादव, फार्मासिस्ट ऋषिकेश, प्रेमनाथ, जितेंद्र कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें