पीडीडीयू नगर। ठंड के मौसम में अमरूद की आवक शुरू हो गई है। बाजार में देशी अमरूद 60 और हाइब्रिड अमरूद 80 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। वहीं आलू बुखारा की बिक्री 320 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। हालांकि बाजार में इसकी बिक्री कम है।
हल्की सफेदी लिए धानी रंग के अमरूद आकार में 200-250 ग्राम तक के हैं। अमरूद की बिक्री बहुत अधिक हो रही है। आकार और रंग में बेहतर होने कारण हाइब्रिड अमरूद की मांग अधिक है। इसके चलते देसी अमरूद बिक्री में पीछे चल रहे हैं। फल विक्रेता राजेश ने बताया कि औसतन जिले में 15 से 20 क्विंटल फलों की बिक्री रोज हो रही है। इसके अलावा सेहत के खजाने के रूप में विख्यात किवी 220 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।