फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीबीएसई ईस्ट जोर क्रिकेट ट्रायल्स में ऑब्जर्वर बने सूर्यभान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बबुरी के जरखोर कला गांव के सूर्यभान सिंह को सीबीएसई की ईस्ट जोन क्रिकेट ट्रायल्स के लिए ऑब्जर्वर और सेलेक्टर की जिम्मेदार सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

ईस्ट जोन क्रिकेट ट्रायल्स 18 से 23 सितंबर तक विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में होगा। इसमें बिहार, झारखंड और पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश के करीब चार हजार क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सूर्यभान ने कहा कि ऑब्जर्वर और सेलेक्टर की भूमिका मिलना गर्व की बात है। चंदौली की माटी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने का यह अवसर उपलब्धि है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें