फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुरियावां ने गाजीपुर को 154 रनों से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। मेढ़ी मैदान में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हो गया। उद्धाटन मैच में किंग इलेवन सुरियावां ने गाजीपुर की टीम को 154 रनों से पराजित किया। उद्घाटन ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलकूद व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप स्वस्थ रखने में सहायक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मेढ़ी मैदान में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। खेल मंत्री व सचिव से बात करके यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्धाटन मैच किंग इलेवन सुरियावां और गाजीपुर के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी किंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाया। शार्दुल ने 43, मोहम्मद उमर व राहुल दूबे ने 43-43 रन बनाए। गाजीपुर के गौरव ने 3 व अजय यादव ने 2 विकेट प्राप्त किए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 74 रन ही बना सकी। जिसमें दीपू सिंह 22 तथा साहिल अब्बास ने 20 रनो का योगदान किया। सुरियावां के रितिक श्रीवास्तव 4 तथा मोहम्मद उमर ने 2 विकेट लिए। इस तरह सुरियावां की टीम ने गाजीपुर को 154 रनों से शिकस्त दी। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, मथुराराम यादव, अमर बहादुर सिंह, दिनेश यादव उर्फ दादा, विजय शंकर राय, रामेश्वर सिंह, सतोष प्रजापति, राजमणि पांडेय, एके सिंह, मनोज कुमार वर्मा, शिव धनी यादव, कृष्णावतार राही, जेएस बिंद, हरी चौहान, लवकेश सेठ, श्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें