फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सौ शैय्या अस्पताल में जल्द शुरु होगी प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां मुख्यालय के पास स्थित सौ शैया अस्पताल की सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल में प्रसव की भी सुविधा मिलेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। इससे जिला चिकित्सालय पर प्रसव पीड़िताओं की संख्या कम होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास स्थित सौ शैय्या अस्पताल में अस्पताल में हर दिन 100 से 150 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। जहां मरीजों को केवल दवाएं दी जाती है। अब यहां पर प्रसव की भी सुविधा शुरू हो सकेगी। इसके लिए ओपीडी भवन में एक लेबर रूम बनाया जायेगा। जहां पर सामान्य प्रसव कराया जा सकेगा। अस्पताल में लेबर रूम की स्थापना के बाद विभाग शासन से स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग करेगा। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि अस्पताल में प्रसव कराने की व्यवस्था पर विचार चल रहा है। उच्चाधिकारियों के संस्तुति के बाद प्रसव कराया जाएगा। अस्पताल में लेबर रूम के लिए कमरे का चयन किया जा रहा है। नार्मल डिलिवरी के मामले में प्रसूताओं को ही अस्पताल में रोका जाएगा। मई के बाद ही प्रसव की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें