फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुरेश गुप्ता बने व्यापार मंडल के नगर महामंत्री

विज्ञापन
सैयदराजा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
सैयदराजा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सैयदराजा नगर इकाई का बुधवार शाम गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश गुप्ता बाबा को नगर महामंत्री और सुनील कुमार को विधिक सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित नगर महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि नगर इकाई के गठन से व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि छोटे कारोबारियों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा। बैठक में राजेश केशरी, मकबूल आलम, प्रकाश चंद्र सर्राफ, घूरेलाल कन्नौजिया, वसीम सिद्दीकी, जमालुद्दीन राईन, विजय केशरी, सतीश कसौधन, दीपक कुमार और मीडिया प्रभारी कमलाकर तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें