फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के पई-बहोरा चंदेल मार्ग पर पई गांव के पास हो रहे जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मार्ग के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। साथ ही समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि उक्त मार्ग पर पई गांव के पास जलभराव से आवागमन करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मार्ग पर लोग आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। उक्त मार्ग से पई, बहोरा चंदेल, कुसी, नूरी, सुढना, असना, सलेमपुर, कुसहा, तम्मागढ़ सहित लगभग एक दर्जन गांव के लोगों का आना-जाना होता है। मार्ग पर जमा पानी से उन्हें आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से किए जाने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान देवेंद्र राय का कहना है कि पानी निकलने के लिए बनी नाली पर कुछ लोगों के अतिक्रमण कर लिए जाने से समस्या बनी है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में जमुनी, बसंती, गीता, उषा, मालती, धर्मावती, रिंकू, बगेदू, बबलू, जितेंद्र, बहादुर, गोविंद, अमरनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें