फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर आफिसर एसोसिएशन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान कानपुर देहात के पूर्ति निरीक्षक प्रशांत सिंह का निलंबन निरस्त कर बहाली तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कोरोना काल में संसाधन विहिन होने के बाद भी पूर्ति निरीक्षक डोर टू डोर प्रवासी सहित उपभोक्ताओं को खाद्यान पहुंचाने में लगातार जुटे हैं। इसके बाद भी शासन स्तर पर अधिकारियों के शोषण और मनमाने ढ़ंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कानपुर देहात के पूर्ति निरीक्षक का निलंबन निरस्त कर बहाली तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। सकलडीहा पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा और धानापुर पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी सहित जनपद के अन्य पूर्ति निरीक्षकों ने बताया कि संघ के निर्देश पर लगाकार क्रमबद्ध विरोध जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें