फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, छह डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शीतलहर चलने से जिले में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। वहीं, जिला और नगर निकाय प्रशासन की ओर से अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिले में रविवार को सुबह से ही करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से लोग कांपते रहे। नौगढ़ और चकिया इलाके में ठंड का असर ज्यादा रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, धूप निकलने के बाद कोहरा छंटने से कुछ राहत मिली। शाम होते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। वहीं, अलाव की व्यवस्था नहीं होने से फुटपाथ पर जीवन बसर करने वालों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों ने अलाव के लिए अभी तक टेंडर की प्रक्रिया ही पूरी नहीं की। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें